Edited By Kamini, Updated: 24 Feb, 2026 02:24 PM

नेशनल कांफ्रेंस के प्रधान फारूक अब्दुल्ला ने ईरान में रह रहे कश्मीरी छात्रों को लेकर चिंता व्यक्त की है।
जम्मू (मीर आफताब) : नेशनल कांफ्रेंस के प्रधान फारूक अब्दुल्ला ने ईरान में रह रहे कश्मीरी छात्रों को लेकर चिंता व्यक्त की है। ईरान में भारतीय छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी, फारूक अब्दुल्ला ने ईरान में जम्मू कश्मीर के छात्रों से स्टूडेंट्स से एडवाइज़री के बाद तुरंत लौटने की अपील की है। उन्होंने छात्रों और उनके परिवारों से अपील की है कि वे हालात को गंभीरता से लें और सुरक्षित विकल्पों पर विचार करें।
बता दें कि, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों और खासकर छात्रों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने स्पष्ट किया है कि जिन भारतीयों का ईरान में रुकना जरूरी नहीं है, वे उपलब्ध कमर्शियल उड़ानों के जरिए जल्द से जल्द भारत लौटने पर विचार करें।
यह सलाह क्षेत्र में बढ़ते तनाव और संभावित सुरक्षा जोखिमों को ध्यान में रखते हुए दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि हालात बिगड़ने की स्थिति में एयरस्पेस बंद हो सकता है या संचार सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है। ईरान में बड़ी संख्या में भारतीय छात्र, विशेषकर MBBS और अन्य प्रोफेशनल कोर्स कर रहे विद्यार्थी, पढ़ाई के सिलसिले में रह रहे हैं। ऐसे में छात्रों के मन में सुरक्षा, पढ़ाई के नुकसान और भविष्य को लेकर चिंता स्वाभाविक है।
दूतावास ने छात्रों से कहा है कि वे आधिकारिक निर्देशों पर नजर रखें, स्थानीय प्रशासन के नियमों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत दूतावास से संपर्क करें। विशेषज्ञों का कहना है कि जो छात्र तुरंत वापसी नहीं कर पा रहे हैं, वे भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहें, जरूरी दस्तावेज अपने पास रखें, दूतावास के हेल्पलाइन नंबर सेव करें और नियमित रूप से आधिकारिक अपडेट चेक करते रहें। फिलहाल सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कदम उठाए जा सकते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here