J&K: तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने मचाया कहर, 5 लोग घायल

Edited By VANSH Sharma, Updated: 12 Feb, 2026 05:22 PM

high speed uncontrolled vehicle wreaks havoc

एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए।

जम्मू-कश्मीर डेस्क: जम्मू-कश्मीर के काज़ीगुंड इलाके में गुरुवार को एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक वाहन देवसर से काज़ीगुंड की ओर जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, वाहन (नंबर JK18A-2069) अचानक अनियंत्रित हो गया और हादसे का शिकार हो गया। वाहन में सवार सभी पांच लोग घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को तुरंत इमरजेंसी अस्पताल, काज़ीगुंड में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!