विदेश भेजने के नाम पर Fraud करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, कोलकाता से 5 लोग गिरफ्तार

Edited By Kamini, Updated: 28 Mar, 2026 11:53 AM

fraud in the name of sending abroad

जम्मू पुलिस के साऊथ जोन ने एक बड़े अंतर्राष्ट्रीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ कर विदेश भेजने के नाम पर कोलकाता में बंदी बनाए गए 2 युवकों को अपहरणकर्ताओं के कब्जे से रिहा करवाकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जम्मू (निश्चय) : जम्मू पुलिस के साऊथ जोन ने एक बड़े अंतर्राष्ट्रीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ कर विदेश भेजने के नाम पर कोलकाता में बंदी बनाए गए 2 युवकों को अपहरणकर्ताओं के कब्जे से रिहा करवाकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का मुख्य सरगना सुनील केजरीवाल और उसका एक अन्य साथी समीर फरार बताया जा रहा है। जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

पत्रकार वार्ता के दौरान एस.पी. साऊथ अजय शर्मा ने बताया कि जम्मू के नानक नगर व कुंजवानी के रहने वाले 2 युवकों मोहिन्द्र सिंह व तुषार चिब के परिजनों ने पुलिस से संपर्क कर बताया था कि उनके बच्चों को टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेजने के नाम पर कुछ लोगों ने कोलकाता में बंधक बना कर रखा हुआ है और उनसे 35 लाख रुपए की फिरौती मांगी जा रही है। यह मामला 19 मार्च को पुलिस के संज्ञान में आया था। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज किया। 

एस.डी.पी.ओ. गांधी नगर, थाना प्रभारी इंस्पैक्टर जयपाल शर्मा व जांच अधिकारी विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की विभिन्न टीमों ने जांच शुरू की। एक टीम को कोलकाता रवाना किया गया। कोलकाता पुलिस के सहयोग से जम्मू पुलिस ने वहां स्थित लैक व्यू रोयल होटल में छापेमारी कर स्थानीय दोनों युवकों को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त करवाया। पुलिस की मानें तो बंधक बनाए गए दोनों युवकों के परिजनों ने उनकी रिहाई के लिए आरोपियों को अब तक 34 लाख रुपए दिए थे, जो पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।

पानीपत हरियाणा के हैं पकड़े गए आरोपी

एस.पी. साऊथ के अनुसार पुलिस ने इस संदर्भ में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुशील, प्रशांत, प्रवीन, वंश मंजुल व मोहम्मद समीर अंसारी के रूप में की गई है। सभी पानीपत, हरियाणा के रहने वाले हैं। गिरोह का मुख्य सरगना सुनील केजरीवाल व उसका एक अन्य साथी समीर पुलिस के हाथ नहीं लग पाया। पुलिस उनकी धरपकड़ के प्रयास कर रही है। फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की संभावना है। पुलिस की मानें तो गिरोह के 2 सदस्य जम्मू के निवासी थे, जिनकी पहचान पुष्पिंद्र सिंह व अजय कुमार के रूप में की गई है। ये दोनों एजैंट के रूप में जम्मू में रहकर स्थानीय युवाओं को विदेश भेजने का प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसाते थे।

गिरोह के सदस्य युवाओं को कैसे फंसाते हैं जाल में

एस.पी. के अनुसार गिरोह के सदस्य युवाओं को विदेश भेजने के सपने दिखा कर अपना शिकार बनाते हैं। जांच में पता चला कि जम्मू के दोनों युवकों मोहिन्द्र सिंह व तुषार चिब को बताया गया कि उन्हें अस्ट्रेलिया भेजा जाएगा जिसके चलते दोनों को मुफ्त में टिकट भेजी गई। इसके बाद दोनों को कोलकाता में एक होटल के कमरे में बंदी बना दिया गया। होटल में गिरोह के सदस्य स्थानीय आरोपी पुष्पिंद्र के माध्यम से युवकों के परिजनों को वीडियो काल के माध्यम से सम्पर्क करवाता था, उन्हें धमकाया जाता था कि अगर उन्होंने उन्हें 35 लाख रुपए नहीं दिए तो उनके बच्चों का मार दिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!