Jammu News:  अंधे कत्ल केस में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 2 गिरफ्तार

Edited By Neetu Bala, Updated: 18 Mar, 2026 01:13 PM

jammu news swift action in unsolved murder case

सनसनीखेज अंधे कत्ल मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है।

जम्मू ( तनवीर सिंह ) : जम्मू के सतवारी इलाके में हुए सनसनीखेज अंधे कत्ल मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। 18 मार्च की देर रात सतवारी पुलिस और चथा चौकी की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर ने जांच के उद्देश्य से दो व्यक्तियों को उनके संबंधित आवासों से गिरफ्तार किया है। व्यक्तियों की पहचान दविंदर सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी वार्ड नंबर 1 और रविंदर सिंह पुत्र अमरिक सिंह निवासी गोविंदपुरा, चथा के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी सतवारी पुलिस स्टेशन की दिनांक 16.03.2026 की केस एफआईआर संख्या 66/2026 (धारा 103 बीएनएस और शस्त्र अधिनियम 4/25) के संबंध में की गई है।

आगे यह भी बताया गया है कि दविंदर सिंह पुत्र नैन सिंह, मृतक बलबीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह के बहनोई हैं, जो मूल रूप से पुंछ निवासी थे और वर्तमान में एसकेयूएएसटी के पास चथा फार्म में रह रहे थे। बलबीर सिंह का शव 16.03.2026 को लगभग 2145 बजे एसकेयूएएसटी, चथा के पास मिला था। आगे की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!