Baramulla के जंगल में लगी भयानक आग, मौके पर टीमें तैनात

Edited By Kamini, Updated: 13 Jan, 2026 12:20 PM

forest fire in baramulla

जिला बारामुला के उरी क्षेत्र के नीलूसा बिजहामा इलाके में जंगल में आग लगने की घटना सामने आई है।

बारामुला (रेजवान मीर): जिला बारामुला के उरी क्षेत्र के नीलूसा बिजहामा इलाके में जंगल में आग लगने की घटना सामने आई है। आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग और जम्मू-कश्मीर पुलिस संयुक्त रूप से दमकल कार्य में जुटी हुई हैं। प्रशासन के अनुसार, आग को फैलने से रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और मौके पर टीमें तैनात हैं। 

स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे प्रभावित क्षेत्र के आसपास न जाएं, सतर्क रहें और प्रशासन का सहयोग करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!