Srinagar के इस इलाके में आग लगने से मचा हड़कंप, कई मकान चपेट में

Edited By VANSH Sharma, Updated: 03 Dec, 2025 03:36 PM

fire breaks out in this area of  srinagar

श्रीनगर में बुधवार दोपहर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।

श्रीनगर (मीर आफ़ताब): श्रीनगर के खय्याम क्षेत्र में बुधवार दोपहर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। अधिकारियों के अनुसार, आग तेजी से फैलते हुए कम से कम तीन से चार मकानों को अपनी चपेट में ले गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

PunjabKesari

घटना की सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग को फैलने से रोकने के लिए लगातार प्रयास किए।

PunjabKesari

आखिरी रिपोर्ट आने तक आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी थीं। इस हादसे में हुए नुकसान का विस्तृत आकलन फिलहाल संभव नहीं हो पाया है। किसी तरह की जनहानि की पुष्टि भी अभी नहीं हुई है। फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!