Baramulla: रिहायशी मकान में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

Edited By VANSH Sharma, Updated: 08 Mar, 2026 02:51 PM

baramulla massive fire breaks out in residential house

आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

बारामूला (रेज़वान मीर): उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के कवाहर बाला इलाके में रविवार को एक रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

PunjabKesari

घटना की सूचना मिलते ही थाना चंदूसा के एसएचओ अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बिना समय गंवाए राहत और बचाव कार्य शुरू किया और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एसएचओ चंदूसा ने बहादुरी दिखाते हुए खुद मोर्चा संभाला और आग बुझाने के अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में भी मदद की।

PunjabKesari

स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। उनका कहना है कि अगर समय पर पुलिस नहीं पहुंचती, तो आग से बड़ा हादसा हो सकता था। इलाके के लोगों ने एसएचओ चंदूसा और उनकी पूरी टीम की बहादुरी और समर्पण को सलाम किया और कहा कि ऐसे जिम्मेदार अधिकारियों पर समाज को गर्व है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!