कश्मीर में तनाव के बीच राहत, श्रीनगर के कई इलाकों में पाबंदियों में ढील

Edited By VANSH Sharma, Updated: 05 Mar, 2026 04:47 PM

relief amid tension in kashmir restrictions eased in several areas of srinagar

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में हुए प्रदर्शनों के बाद श्रीनगर के कुछ इलाकों में लगाई गई पाबंदियों में अब प्रशासन ने आंशिक ढील दे दी है।

श्रीनगर (मीर आफ़ताब): ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में हुए प्रदर्शनों के बाद श्रीनगर के कुछ इलाकों में लगाई गई पाबंदियों में अब प्रशासन ने आंशिक ढील दे दी है। इसके बाद शहर के कई हिस्सों में हालात धीरे-धीरे सामान्य होते दिखाई दे रहे हैं।

PunjabKesari

पाबंदियों में ढील मिलने के बाद दोपहर के समय कुछ बाजार खुलने लगे और सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी बढ़ी। बाजारों में हल्की चहल-पहल देखने को मिली। हालांकि, कुछ संवेदनशील इलाकों में विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए अभी भी बंदी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था जारी रखी गई है।

इस बीच इंटरनेट सेवा भी पूरी तरह बहाल नहीं की गई है और उसकी स्पीड काफी धीमी रखी गई है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि इस समय रमज़ान का महीना चल रहा है। ऐसे में लोग खास तौर पर इंटरनेट सेवाओं की कमी से परेशान हैं।

PunjabKesari

कई छात्र अपनी पढ़ाई के लिए इंटरनेट पर निर्भर हैं, जबकि कुछ परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं। इसके अलावा कई जरूरी इंटरव्यू की तारीखें भी आगे बढ़ा दी गई हैं। प्रशासन का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और स्थिति पूरी तरह सामान्य होने पर बाकी पाबंदियों में भी ढील दी जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!