Edited By Neetu Bala, Updated: 05 Mar, 2026 01:08 PM

इससे साफ पता चलता है कि शिया मुसलमानों में अमेरिका और इजरायल के खिलाफ काफी गुस्सा और नाराजगी है।
श्रीनगर ( मीर आफताब ) : ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर घाटी में शिया मुसलमानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। जिसके बाद पुलिस को कुछ इलाकों में हल्का बल प्रयोग करना पड़ा है। इससे साफ पता चलता है कि शिया मुसलमानों में अमेरिका और इजरायल के खिलाफ काफी गुस्सा और नाराजगी है।
इस दौरान कश्मीर घाटी में इन विरोध प्रदर्शनों के कारण पुलिस को कई प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने पड़े और कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी करना पड़ा। इस पूरे मामले पर चर्चा करते हुए शिया समुदाय से जुड़े नेता और बडगाम से विधानसभा सदस्य आगा सैयद मेहदी ने कहा कि हम बच्चों के खिलाफ FIR वापस लेने की मांग करते हैं और लोगों से अपील करते हैं कि वे धार्मिक लीडरशिप का पालन करें और शांति से विरोध करें। जब उनसे पूछा गया कि क्या प्रोटेस्ट जारी रहना चाहिए, तो उन्होंने साफ किया कि प्रोटेस्ट उसी तरह होना चाहिए जैसा हमारे धार्मिक नेताओं ने कहा है, न कि किसी पत्थरबाजी या किसी ऐसे प्रोटेस्ट प्रदर्शन में जिससे हालात बिगड़ें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here