LoC पर मुठभेड़ में एक आतंकी फरार, पूरे इलाके में High Alert जारी

Edited By Kamini, Updated: 10 Mar, 2026 05:32 PM

encounter between security forces and terrorists along loc

अधिकारियों के अनुसार, पूरे सेक्टर में हाई अलर्ट जारी है और सुरक्षा बल हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

जम्मू (शिवम) : जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। विश्वसनीय खुफिया इनपुट के आधार पर Indian Army की सतर्क टुकड़ियों ने 2 आतंकियों की गतिविधि का पता लगाया, जो झांगर, नौशेरा सेक्टर में आज दोपहर 3 बजे LoC के पास देखे गए थे।

jammu Kashmir News

सेना की त्वरित कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ में एक पाक समर्थित आतंकी मारा गया, जबकि दूसरे आतंकी की तलाश के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। इस ऑपरेशन में White Knight Corps की सतर्क टुकड़ियों ने तेजी से जवाबी कार्रवाई करते हुए घुसपैठ की कोशिश को पूरी तरह नाकाम कर दिया।

सेना ने पूरे इलाके में जमीन और हवाई निगरानी बढ़ा दी है तथा दूसरे आतंकी की तलाश के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, पूरे सेक्टर में हाई अलर्ट जारी है और सुरक्षा बल हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!