अखबार में लपेटकर समोसे-पकौड़े खाना पड़ सकता है भारी, डॉक्टर ने दी गंभीर चेतावनी

Edited By Neetu Bala, Updated: 10 Jun, 2026 04:12 PM

eating samosas and pakoras wrapped in newspaper could prove costly

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों और खाद्य विक्रेताओं से अपील की है कि वे खाद्य पदार्थों की पैकिंग और परोसने के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित सामग्री का उपयोग करें।

परगवाल ( रोहित मिश्रा ) :  डॉक्टर के साथ 'पंजाब केसरी' के पत्रकार की विशेष बातचीत में स्वास्थ्य से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अखबार में लपेटकर गर्म नाश्ता, पकौड़े, समोसे या अन्य खाद्य पदार्थ बेचना और परोसना लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

डॉक्टरों के अनुसार अखबार की छपाई में इस्तेमाल होने वाली स्याही में कई प्रकार के रसायन मौजूद होते हैं। जब गर्म खाद्य पदार्थ सीधे अखबार के संपर्क में आते हैं, तो ये रसायन भोजन में मिल सकते हैं और शरीर के अंदर पहुंच सकते हैं। इससे फूड पॉइजनिंग, गैस, एसिडिटी, पेट संबंधी संक्रमण, अल्सर, लीवर की समस्याएं और लंबे समय में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों और खाद्य विक्रेताओं से अपील की है कि वे खाद्य पदार्थों की पैकिंग और परोसने के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित सामग्री का उपयोग करें। उनका कहना है कि थोड़ी-सी लापरवाही भी स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है, इसलिए खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करना बेहद जरूरी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!