Edited By Neetu Bala, Updated: 11 Feb, 2026 04:33 PM

ट्रैफिक पुलिस तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त सहयोग से नौशहरा बाजार में यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया है।
नौशहरा ( अमित शर्मा ) : नौशहरा बाजार में ट्रैफिक पुलिस व जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त अभियान चलाया गया, जिसमें कई वाहन सीज किए गए हैं। नौशहरा ट्रैफिक पुलिस तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त सहयोग से नौशहरा बाजार में यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया है।
इस अभियान का उद्देश्य बाजार क्षेत्र में बढ़ती अव्यवस्था, अवैध पार्किंग तथा यातायात नियमों की अनदेखी पर सख्ती से कार्रवाई करना था। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों को सीज किया गया, जबकि अनेक वाहन चालकों के चालान काटे गए। जिसमें बिना दस्तावेज, गलत पार्किंग, नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने तथा अन्य ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।
ट्रैफिक पुलिस सेक्टर आफिसर मोहम्मद अकबर मालिक ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो और बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here