Edited By Sunita sarangal, Updated: 09 Jul, 2026 01:11 PM

शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी और पुलिस उसकी शिनाख्त में जुटी हुई थी।
राजौरी(शिवम बक्शी): राजौरी शहर स्थित दरहाली पुल के समीप बुधवार शाम एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम की मदद से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जी.एम.सी. राजौरी भेज दिया।
शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी और पुलिस उसकी शिनाख्त में जुटी हुई थी। बाद में मृतक की पहचान मोहम्मद अयूब पुत्र गुलाम मोहम्मद, निवासी खवास के रूप में हुई।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
मोहम्मद अयूब के निधन की खबर फैलते ही उनके पैतृक गांव खवास और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here