इस पुल के नीचे मिला एक व्यक्ति का शव, मौके पर पहुंची पुलिस

Edited By Sunita sarangal, Updated: 08 Aug, 2024 04:01 PM

dead body found from kathua

प्राप्त जानकारी के अनुसार शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

कठुआ(लोकेश): कठुआ जिले के हीरानगर और मेला मोड़ के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें :  3 सालों से नहीं बना यह Main Bridge, सुस्त पड़ा प्रशासन

प्राप्त जानकारी के अनुसार शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव के पास कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिले हैं जिससे व्यक्ति की पहचान हो सके। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार शव की हालत को देखते हुए प्रथम दृष्टया यह मामला पुल से नीचे गिरने का लग रहा है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और एफ.एस.एल. की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!