Baramulla में कांग्रेस का कन्वेंशन प्रोग्राम आयोजित, अध्यक्ष  Abdul Hamid Karra हुए शामिल

Edited By Neetu Bala, Updated: 29 Jun, 2025 05:13 PM

congress convention program organised in baramulla

उनके साथ मंच पर वरिष्ठ नेता ताज मोहिद्दीन, इरफान हफीज लोन, डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस प्रेसिडेंट मीर इकबाल मीर, मीर फैयाज और पार्टी के अन्य कई जिम्मेदार नेता मौजूद रहे।

बारामुल्ला ( रेजवान मीर ) : आज डाक बंगला बारामुल्ला में इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से एक भव्य कन्वेंशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल हमीद कर्रा मेहमान-ए-खास के तौर पर शामिल हुए। उनके साथ मंच पर वरिष्ठ नेता ताज मोहिद्दीन, इरफान हफीज लोन, डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस प्रेसिडेंट मीर इकबाल मीर, मीर फैयाज और पार्टी के अन्य कई जिम्मेदार नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंः  फैक्टरी में अचानक लगी भीषण आग, लाखों का सामान जल कर राख

कार्यक्रम में कांग्रेस के स्थानीय और जिला स्तर के कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी देखने को मिली। नेताओं ने जनसमस्याओं, वर्तमान सरकार की नीतियों और राज्य में कांग्रेस की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। अब्दुल हमीद कर्रा ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज रही है और आगे भी जमीनी मुद्दों पर लड़ाई जारी रखेगी।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर कांग्रेस की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाए और आने वाले चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं।

इस कन्वेंशन को कांग्रेस की जिला इकाई द्वारा एक संगठित और सफल प्रयास के रूप में देखा जा रहा है, जो आने वाले समय में पार्टी की सक्रियता का संकेत देता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!