J&K: खेलते-खेलते छिन गई जिंदगी! लकड़ी के लट्ठों के नीचे दबा मासूम

Edited By VANSH Sharma, Updated: 12 Feb, 2026 03:10 PM

child lost his life while playing crushed under wooden logs

अचानक लट्ठे गिर पड़े और दोनों बच्चे उनके नीचे दब गए।

जम्मू-कश्मीर डेस्क: श्रीनगर के शालटेंग, परिमपोरा इलाके में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। लकड़ी के लट्ठों के नीचे दबने से 6 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसका 10 साल का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों के अनुसार, दोनों बच्चे लकड़ी के लट्ठों के पास खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक लट्ठे गिर पड़े और दोनों बच्चे उनके नीचे दब गए।

घटना के तुरंत बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने अरहान इमरान (6) को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके बड़े भाई हुजैफ इमरान (10) की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। दोनों बच्चे बेमिना की बोट कॉलोनी निवासी एम. इमरान के बेटे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!