कठुआ में हड़कंप: गौ-तस्करी की साजिश नाकाम, पुलिस के शिकंजे में तस्करों का ट्रक

Edited By VANSH Sharma, Updated: 21 Jan, 2026 03:27 PM

cattle smuggling plot foiled smugglers  truck seized by police

जम्मू-कश्मीर के कठुआ ज़िले में मढ़ीन पुलिस ने एक बार फिर मुस्तैदी दिखाते हुए गौ-तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया।

कठुआ (लोकेश): जम्मू-कश्मीर के कठुआ ज़िले में मढ़ीन पुलिस ने एक बार फिर मुस्तैदी दिखाते हुए गौ-तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को कब्जे में लिया, जिसमें 11 गोवंशों को अवैध रूप से तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।

PunjabKesari

यह कार्रवाई चौकी प्रभारी गुलशन प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से अंजाम दी। मामला हीरानगर क्षेत्र के छन्न चरखड़ी गाँव का है, जो मढ़ीन पुलिस चौकी के अंतर्गत आता है। पुलिस ने ट्रक को ज़ब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जाँच जारी है, वहीं तस्करी में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!