Edited By Sunita sarangal, Updated: 12 Jun, 2026 10:34 AM

शिकायतकर्ता का आरोप था कि आरोपी ने जमीन दिलवाने का भरोसा देकर उससे पैसे लिए थे और बकाया रकम चुकाने के लिए 10 लाख का चेक दिया था।
जम्मू(निश्चय): क्राइम ब्रांच जम्मू ने 10 लाख की धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में एफ.आई.आर. दर्ज की है। आधिकारिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला प्रवीन सिंह निवासी सुचैनी, विजयपुर मौजूदा समय रिहाड़ी कालोनी के खिलाफ दर्ज की गई है।
शिकायतकर्ता का आरोप था कि आरोपी ने जमीन दिलवाने का भरोसा देकर उससे पैसे लिए थे और बकाया रकम चुकाने के लिए 10 लाख का चेक दिया था। परन्तु जब चेक को कैश करवाने के लिए वह गया, तो उसे ड्रॉअर के हस्ताक्षर मेल नहीं खाए, जिसके चलते चेक अस्वीकार कर दिया गया।
बाद में जांच में पता चला कि चेक आरोपी का नहीं था, बल्कि कथित तौर पर उसके पूर्व कर्मचारी के खाते से उसकी जानकारी या सहमति के बिना जारी किया गया था। यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपी के यहां कर्मचारी की नौकरी के दौरान चैकबुक खो गई थी और बाद में उसका गलत इस्तेमाल किया गया। क्राइम ब्रांच की प्राथमिक जांच में धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला प्रकाश में आया, जिसके आधार पर क्राइम ब्रांच के स्पैशल क्राइम विंग ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here