Edited By Neetu Bala, Updated: 08 Oct, 2026 05:07 PM

मौके पर मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और बड़ा नुकसान होने से भी बच गया
पुंछ ( धनुज शर्मा ) : सुरनकोट के चराला-फजलाबाद इलाके से एक घटना सामने आई है, जहां गुरुवार दोपहर सूखी घास ले जा रही एक गाड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी से धुआं उठने लगा, जिसके बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और बड़ा नुकसान होने से भी बच गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here