4 मौ*तों के बाद फिर दहला Mughal Road! गहरी खाई में गिरी कार, दिल दहला देने वाली घटना!

Edited By Neetu Bala, Updated: 07 May, 2026 02:58 PM

car falls into deep gorge on mughal road

2 दिन पहले भी मुगल रोड के चट्टा पानी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ था जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी।

पुंछ ( धनुज ) :  जम्मू-कश्मीर में मुगल रोड के पनार गांव में गुरुवार को एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है। अधिकारियों के अनुसार, वाहन सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरा, जिससे चालक बिलाला भट घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायल को निकालकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

गौरतलब है कि 2 दिन पहले भी मुगल रोड के चट्टा पानी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ था जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। यह वाहन 4 मई को लापता हो गया था, जिसके बाद कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में कई एजेंसियों द्वारा बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। सभी चार शवों की बरामदगी के बाद अधिकारियों ने अभियान के समापन की औपचारिक घोषणा कर दी थी।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!