रेल यात्रियों के लिए अलर्ट! June में कई ट्रेनें रद्द तो कई लेट... यहां जानें पूरी जानकारी

Edited By Neetu Bala, Updated: 06 Jun, 2026 08:12 PM

several trains cancelled and many delayed in june

अस्थायी असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन खेद व्यक्त करता है, लेकिन यह कार्य भविष्य में तेज, सुरक्षित और निर्बाध रेल सेवा के लिए बेहद जरूरी है।

जम्मू ( तनवीर ) :  यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के सुचारू संचालन को और मजबूत बनाने के लिए उत्तर रेलवे, जम्मू मंडल एक बड़ा तकनीकी उन्नयन करने जा रहा है। जम्मू तवी - उधमपुर सेक्शन के बाजलता स्टेशन पर बीपीसीएल/आईओसीएल/एचपीसीएल की सीयूएफ रेलवे साइडिंग के साथ अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम कमीशन किया जाएगा। इसी क्रम में 07 जून से 11 जून 2026 तक प्री-एनआई/एनआई ब्लॉक लिया गया है।

क्या होगा इस अपग्रेड से?  

इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग लगने से सिग्नल और पॉइंट्स का संचालन पूरी तरह कंप्यूटर नियंत्रित हो जाएगा। इससे ट्रेनों की आवाजाही तेज, सुरक्षित और मानवीय त्रुटि रहित होगी। साथ ही बाजलता पर बन रही नई रेलवे साइडिंग से जम्मू-कश्मीर में ईंधन आपूर्ति भी और बेहतर होगी।

ब्लॉक की मुख्य बातें: 

बाजलता (BLA) स्टेशन, जम्मू तवी - उधमपुर सेक्शन  

कौन सी ट्रेनें प्रभावित होंगी  
       
ट्रेनें 8 जून से 10 तक पूर्णतः रद्द रहेगी, जिसमें  संख्या 74909, 74910, 74907 आदि हैं। वहीं ट्रेन संख्या 74906, 9 जून से 11 जून तक रद्द रहेगी।

मार्ग में देरी से आने व जाने वाली ट्रेनें  

ट्रेन संख्या 22461, 14609 ,12445, 15656, 12919, 12475 देरी से चलेंगी। 

यात्रियों को जरूरी सलाह

यात्री अपनी यात्रा की योजना ट्रेन की स्थिति अनुसार करें व यात्रा से पहले 139 हेल्पलाइन, NTES ऐप या स्टेशन पूछताछ से ट्रेन की ताजा स्थिति अवश्य जांच लें। अस्थायी असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन खेद व्यक्त करता है, लेकिन यह कार्य भविष्य में तेज, सुरक्षित और निर्बाध रेल सेवा के लिए बेहद जरूरी है। जम्मू मंडल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!