Jammu, Punjab और दिल्ली समेत कई शहरों के यात्रियों को बड़ी राहत, सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन का ऐलान

Edited By Sunita sarangal, Updated: 06 Jun, 2026 10:27 AM

superfast summer special train for jammu punjab delhi

इस स्पेशल ट्रेन के संचालन के संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू श्री उचित सिंघल ने कहा कि ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए जम्मू मंडल द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है,

जम्मू(तनवीर सिंह): यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए उत्तर रेलवे, जम्मू मंडल द्वारा जम्मू तवी से मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तक सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन संख्या 04602 का संचालन किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार ट्रेन जम्मू तवी से 7 जून, 2026 को रात 00:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 15:00 बजे मुंबई सी.एस.एम.टी. पहुंचेगी। यह एक आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन है, जिसमें कुल 21 कोच होंगे। रेल संरचना में 2 फर्स्ट ए.सी. कम्पोजिट, 12 थर्ड ए.सी., 1 सेकंड ए.सी. स्लीपर, 2 दिव्यांग सहित अन्य जनरल कोच शामिल हैं।

यात्रियों की सुविधा हेतु यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में पठानकोट जंक्शन, जालंधर कैंट, लुधियाना जंक्शन, अंबाला कैंट, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, बीना जंक्शन, भोपाल जंक्शन, इटारसी जंक्शन, भुसावल जंक्शन, मनमाड जंक्शन, नासिक रोड, कल्याण जंक्शन तथा दादर पर रुकेगी। लुधियाना, अंबाला कैंट, आगरा कैंट, झांसी, भोपाल, इटारसी और भुसावल स्टेशनों पर ट्रेन की सी.टी.एस. एवं वाटरिंग की व्यवस्था की गई है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की समय सारणी एवं आरक्षण स्थिति की पुष्टि कर लें। यह एक आरक्षित स्पेशल ट्रेन है, अतः बिना आरक्षित टिकट यात्रा मान्य नहीं होगी।

इस स्पेशल ट्रेन के संचालन के संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू श्री उचित सिंघल ने कहा कि ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए जम्मू मंडल द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, ताकि जम्मू-कश्मीर से महाराष्ट्र की ओर जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म बर्थ उपलब्ध हो सके। यात्री सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी स्टेशनों पर नोटिस बोर्ड, अनाउंसमेंट सिस्टम तथा मीडिया के माध्यम से इस ट्रेन की सूचना का व्यापक प्रचार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक यात्री इसका लाभ उठा सकें। जम्मू मंडल भविष्य में भी यात्रियों की आवश्यकता अनुसार स्पेशल ट्रेनों का संचालन करता रहेगा।

इस स्पेशल ट्रेन की सूचना यात्रियों तक पहुंचाने के लिए स्टेशन द्वारा नोटिस बोर्ड, अनाउंसमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट एवं न्यूज मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जम्मू मंडल यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!