Budha Amarnath Yatra : बम-बम भोले के जयकारों के बीच Rajouri पहुंचा 9वां जत्था

Edited By Sunita sarangal, Updated: 25 Aug, 2026 03:45 PM

budha amarnath yatra 2026

जानकारी के अनुसार राजौरी पहुंचने पर श्रद्धालुओं का स्थानीय लोगों, यात्रा समिति के सदस्यों, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं तथा सेवाभावी लोगों की ओर से भव्य स्वागत किया गया।

राजौरी(शिवम बक्शी): बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी की पवित्र वार्षिक यात्रा का नौवां जत्था मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक उत्साह के बीच राजौरी पहुंचा। इस जत्थे में कुल 1340 श्रद्धालु शामिल रहे, जिनमें 797 पुरुष, 536 महिलाएं और 7 बच्चे शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार राजौरी पहुंचने पर श्रद्धालुओं का स्थानीय लोगों, यात्रा समिति के सदस्यों, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं तथा सेवाभावी लोगों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नाचते-झूमते और “बम-बम भोले” तथा “हर हर महादेव” के जयकारे लगाते नजर आए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग पर पुलिस एवं सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी रखी गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!