Breaking News: J&K के राजौरी में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़

Edited By Neetu Bala, Updated: 20 Aug, 2024 07:09 PM

breaking news terrorist hideout busted in rajouri j k

ठिकाने का इस्तेमाल करने वाले आतंकवादी तलाशी अभियान शुरू होने से पहले ही भागने में सफल रहे।

राजौरी ( शिवम बक्शी ) : सुरक्षा बलों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक भूमिगत आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। मिली जानकारी के अनुसार सीमावर्ती जिले राजौरी के दरहाल इलाके में सागरवत जंगल में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त दल द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान इस ठिकाने का पता चला है।

आधिकारिक स्रोत ने बताया कि ठिकाने से रसोई गैस, कंबल और बर्तन सहित बड़ी मात्रा में दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं। हालांकि आधिकारिक स्रोत ने यह भी बताया कि अभियान के दौरान किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया, क्योंकि ठिकाने का इस्तेमाल करने वाले आतंकवादी तलाशी अभियान शुरू होने से पहले ही भागने में सफल रहे।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान उधमपुर जिले के बसंतगढ़ के बलोथा इलाके में एक गुफानुमा ठिकाने का भी भंडाफोड़ किया। अधिकारियों ने बताया कि छोड़े गए ठिकाने से कुछ खाद्य सामग्री बरामद की गई। अब सुरक्षा बलों द्वारा पूरे जंगल की घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!