J&K: आस्था पर चोरों का वार, शिव मंदिर का ताला तोड़ दानपात्र किया साफ

Edited By Neetu Bala, Updated: 04 Jul, 2026 06:12 PM

break lock of shiva temple and empty donation box

स्थानीय लोगों ने घटना पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने और मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

बिश्नाह ( मुकेश ) :  जम्मू के बिश्नाह कस्बे में चोरों ने एक मंदिर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वार्ड नंबर-2 स्थित शिव मंदिर में बीती रात अज्ञात चोर ताले तोड़कर मंदिर परिसर में घुस गए और दानपात्र से नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में रोष का माहौल है। शनिवार सुबह जब स्थानीय लोग और श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो उन्होंने मंदिर के टूटे हुए ताले और बिखरा सामान देखा। इसके बाद तुरंत बिश्नाह पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। 

स्थानीय लोगों ने घटना पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने और मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!