Kathua में अवैध लकड़ी की तस्करी पर चोट, पुलिस व वन विभाग ने की संयुक्त कार्रवाई

Edited By Neetu Bala, Updated: 20 Mar, 2026 12:11 PM

blow to illegal timber smuggling in kathua

भागने के दौरान उसने ट्रॉली में लदी खैर की लकड़ी के 53 लट्ठों को रास्ते में ही उतार दिया।

कठुआ ( लोकेश ) : 19 मार्च 2025 को एक गुप्त सूचना के आधार पर बुद्धि ब्लॉक में वन विभाग के अधिकारियों और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध लकड़ी की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक पूछताछ से बचने के लिए मौके से फरार हो गया। भागने के दौरान उसने ट्रॉली में लदी खैर की लकड़ी के 53 लट्ठों को रास्ते में ही उतार दिया।

संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी लट्ठों को अपने कब्जे में ले लिया। जांच में सामने आया कि यह परिवहन भारतीय वन अधिनियम 1927 (IFA) की धारा 69 तथा धारा 41/42 के तहत बनाए गए 'वन उपज पारगमन नियम 2020' का उल्लंघन कर किया जा रहा था।

वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए लकड़ी को IFA की धारा 52(1) और 52(2) के तहत ज़ब्त कर लिया और उसे डिवीजन कार्यालय कठुआ में जमा करवा दिया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!