Edited By Sunita sarangal, Updated: 11 Jul, 2026 12:40 PM

जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को राजौरी जिले के दरहाल इलाके के ऊपरी इलाकों में भालू के हमले में 68 साल के एक आदमी की मौत हो गई।
राजौरी(अमीश): राजौरी जिले के दरहाल इलाके के ऊपरी इलाकों में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग पर भालू ने हमला किया था जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को राजौरी जिले के दरहाल इलाके के ऊपरी इलाकों में भालू के हमले में 68 साल के एक आदमी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान मोहम्मद अमीन पुत्र अली मोहम्मद के तौर पर हुई है, जो ढोक जंगवाला, पंज काठा का रहने वाला था।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब बुजुर्ग आदमी दरहाल के ऊपरी इलाकों में था। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here