Edited By Neetu Bala, Updated: 23 Mar, 2026 04:08 PM

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि इस समस्या की ओर तुरंत ध्यान दिया जाए और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
बारामूला ( रेज़वान मीर ) : बारामूला के बोनियार बाजार क्षेत्र में इन दिनों जगह-जगह फैली गंदगी और कूड़े के ढेरों के कारण स्थानीय लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार की सड़कों और आसपास के इलाकों में कूड़ा जमा होने से न केवल दुर्गंध फैल रही है, बल्कि लोगों के लिए आवाजाही भी मुश्किल हो गई है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि इस समस्या की ओर तुरंत ध्यान दिया जाए और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। वहीं, सिविल सोसाइटी ब्रापोर मंडल ने भी आम लोगों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर कूड़ा न फैंकें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here