Pakistan की नापाक हरकत, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश
Edited By VANSH Sharma, Updated: 25 Sep, 2025 06:36 PM

इस महीने यह क्षेत्र में पकड़ा गया दूसरा पाकिस्तानी नागरिक है।
जम्मू डेस्क: जम्मू के आर.एस. पुरा सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) की सतर्कता के चलते सफलता मिली है। गुरुवार को BSF ने आर.एस. पुरा सेक्टर से एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि इस महीने यह क्षेत्र में पकड़ा गया दूसरा पाकिस्तानी नागरिक है।
अधिकारियों के अनुसार, सतर्क BSF जवानों ने देखा कि कोई व्यक्ति सीमा पार कर भारत में घुसने की कोशिश कर रहा है। जैसे ही वह भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया, जवानों ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। उसे विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीमों द्वारा पूछताछ के लिए ले जाया गया। इससे पहले 8 सितंबर को आर.एस. पुरा सेक्टर के ऑक्ट्रॉई इलाके से एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here