श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारी जोरों पर, श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन के खास इंतजाम

Edited By VANSH Sharma, Updated: 03 Jun, 2025 04:35 PM

administration has made special arrangements for the devotees

श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू कश्मीर में तैयारियां जोरों पर है।

जम्मू (मोहित शर्मा/तनवीर) : इस साल 3 जुलाई 2025 से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू कश्मीर में तैयारियां जोरों पर है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा में शामिल होने जम्मू-कश्मीर आते हैं। यात्रा की तैयारियों को लेकर जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास में ज़ोर-शोर से काम चल रहा है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने कई ज़रूरी इंतज़ाम शुरू कर दिए हैं। यात्री निवास में लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है, टेंट लगाए जा रहे हैं, सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही, बैंकिंग और मेडिकल चेकअप जैसी सुविधाएं भी तेज़ी से तैयार की जा रही हैं।

प्रशासन की पूरी कोशिश है कि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न हो। हर विभाग अपने-अपने स्तर पर मेहनत से काम कर रहा है ताकि यह यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!