Rajouri में बाइक सवार के साथ हादसा, हालत गम्भीर

Edited By Neetu Bala, Updated: 07 Jun, 2025 11:07 AM

accident with a bike rider in rajouri condition serious

पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।

राजौरी  ( शिवम ): जिला राजौरी के अल्फा गेट क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक लोड कैरियर और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोड कैरियर पंजीकरण संख्या जेके 11ई-3199 और बाइक पंजीकरण संख्या जेके 11एच-7183 की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार मोहम्मद अशरफ पुत्र नजीर हुसैन, निवासी राजपुरा कबीला, गंभीर रूप से घायल हो गया।

PunjabKesari

ये भी पढ़ेंः  Kashmir में धूमधाम से मनाया गया ईद-उल-अजहा का त्यौहार

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे जम्मू रैफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!