राजौरी में चोरी का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार, नकदी और मोबाइल बरामद

Edited By VANSH Sharma, Updated: 04 Mar, 2026 10:33 PM

theft case solved in rajouri accused arrested cash and mobile recovered

राजौरी जिले में चोरी के एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

राजौरी (शिवम बख्शी): राजौरी जिले में चोरी के एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस पोस्ट चिंगस की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से चोरी की नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, थाना राजौरी में दर्ज एफआईआर संख्या 96/2026 के तहत धारा 304, 351(2) और 352 बीएनएस में मामले की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी मोहम्मद फरीद पुत्र मोहम्मद अकरम, निवासी धावन, तहसील एवं जिला राजौरी, को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर तीन चोरी किए गए मोबाइल फोन और 10,000 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है। यह भी जांच की जा रही है कि इस वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल तो नहीं है। पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर लगाम लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!