Edited By Neetu Bala, Updated: 02 Feb, 2026 07:48 PM

सूचना मिलते ही पुलिस दल और अन्य सुरक्षा एजैंसियां मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित कर दिया गया।
हीरानगर (लोकेश): सीमावर्ती गांव करोल मथुरा निवासी दीपक माथुर पुत्र चमन लाल को गेहूं की फसल में खाद का छिड़काव करते समय खेत में पुराना जंग लगा 60 एम.एम. का हाई एक्सप्लोसिव बम मिला। इसके बाद पुलिस और प्रशासन को सूचित किया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस दल और अन्य सुरक्षा एजैंसियां मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित कर दिया गया। खेत और उसके आस-पास लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। अधिकारियों ने बताया कि बम काफी पुराना है, लेकिन फिर भी यह बेहद खतरनाक हो सकता है। मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here