दुखद: रियासी में घटा दर्दनाक हादसा, सवारियों से भरी Alto कार नाले में लुढ़की
Edited By Neetu Bala, Updated: 18 Aug, 2024 04:50 PM

दसे में 2 बच्चे अबरार अहमद आयु 04/05 वर्ष पुत्र मोहम्मद अमीन और लड़की सुनैरा कौसर आयु 09/10 वर्ष पुत्री गुलाम अहमद निवासी हमुसान घायल हो गए।
रियासी ( अमित शर्मा ) : कटरा के रियासी में एक भयानक दुर्घटना की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार वाहन के नाले में लुढ़क जाने से हादसा हुआ है, जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और 2 बच्चे बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। दोनों घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
ये भी पढ़ेंः J&K विस चुनाव: इस दिन होगी नैशनल कांफ्रैंस की बैठक, CM सहित अन्य उम्मीदवारों की होगी घोषणा
जानकारी के अनुसार एक ऑल्टो कार पंजीकरण संख्या जेके20सी 1024 सड़क से लगभग 1 किलोमीटर नीचे नाले में लुढ़क गई, जिसके कारण 2 सरकारी अध्यापक मोहम्मद अमीन आयु 45 वर्ष पुत्र बशीर अहमद निवासी हमुसान तहसील चसाना और गुलाम मोहम्मद आयु 40 वर्ष पुत्र बशीर अहमद निवासी हमुसान की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे में 2 बच्चे अबरार अहमद आयु 04/05 वर्ष पुत्र मोहम्मद अमीन और लड़की सुनैरा कौसर आयु 09/10 वर्ष पुत्री गुलाम अहमद निवासी हमुसान घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रियासी भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः 'DPAP' के बाद अब इस पार्टी को लगा झटका, वरिष्ठ नेता ने टिकट के जुगाड़ में बदला पाला
Related Story

Jammu में भीषण सड़क हादसा, 2 कारों की टक्कर में उड़े पखच्चे

नाके पर कार सवार की खौफनाक हरकत... मौके पर मौजूद पुलिस में मचा हड़कंप, 1 लहूलुहान

दर्दनाक! Jammu में रूह कंपा देने वाला हादसा, 2 युवकों की मौ*त

Poonch-Jammu राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, 50 मीटर नीचे नदी में गिरा वाहन, मौ*त

Top 6: J&K ने 67 साल बाद रणजी ट्रॉफी की अपने नाम तो वहीं नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पढे़ं

सावधान! इलाके में घूम रहे हैं 2 तेंदुए, CCTV में कैद खौफनाक घटना

Highway पर गुंडागर्दी का नंगा नाच! चलती कार के तोड़े शीशे, फैली सनसनी

Ganderbal में बड़ा हादसा टला, सुरक्षाबलों के हाथ लगा खतरनाक विस्फोटक

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध खैर लकड़ी से भरा ट्रक जब्त

इंसानियत शर्मसार: गोवंश से भरा ट्रक जब्त, पुलिस ने 13 पशु कराए मुक्त