Edited By VANSH Sharma, Updated: 25 Feb, 2026 04:13 PM

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गोवंश को मुक्त कराया और वाहन को मौके पर ही जब्त कर लिया।
कठुआ (लोकेश): कठुआ जिले में गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना राजबाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 गोवंश को मुक्त कराया और एक ट्रक जब्त कर लिया। यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के निर्देश पर की गई।
जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी सुशील शर्मा के नेतृत्व में पुलिस थाना राजबाग की टीम ने राजबाग क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाका लगाकर जांच शुरू कर रखी थी। इसी दौरान पंजाब की ओर से जम्मू-कश्मीर की तरफ जा रहे एक संदिग्ध ट्रक (नंबर JK13J-0576) को रोककर उसकी तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान ट्रक में 13 गोवंश बरामद हुए, जिनमें 11 गाय और 2 बैल शामिल थे। सभी जानवरों को ट्रक में बेहद अमानवीय तरीके से भरा गया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गोवंश को मुक्त कराया और वाहन को मौके पर ही जब्त कर लिया।
इस संबंध में पुलिस थाना राजबाग में प्राथमिकी संख्या 50/2026 दर्ज की गई है। मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here