Edited By Neetu Bala, Updated: 19 Jun, 2026 04:39 PM

सुहावने मौसम और आध्यात्मिक माहौल के चलते यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।
कटड़ा ( अमित शर्मा ) : माता वैष्णो देवी दरबार में इन दिनों श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। उत्तर भारत में जहां भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं त्रिकुटा पर्वत की वादियों में मौसम बेहद सुहावना बना हुआ है। शुक्रवार को हुई हल्की बारिश के बाद कटरा और भवन क्षेत्र में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे यात्रा मार्ग पर भक्तों का उत्साह और बढ़ गया। ठंडी हवाओं और रिमझिम फुहारों के बीच श्रद्धालु "जय माता दी" के जयकारे लगाते हुए मां भगवती के दरबार की ओर बढ़ रहे हैं। सुहावने मौसम और आध्यात्मिक माहौल के चलते यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।
वैष्णो देवी भवन सहित आधारशिला कटरा में मौसम काफी सुहावना हुआ है। इस सुहावने मौसम के बीच श्रद्धालु मां भगवती के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि शुक्रवार को क्षेत्र में हल्की बारिश हो रही है जिसके चलते तापमान में काफी गिरावट है। इसी बीच भक्तों की संख्या में भी बढ़ोतरी है ।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here