जंगली जानवरों के झुंड से इलाके में फैली दहशत, Wildlife Department से की गई अपील

Edited By Neetu Bala, Updated: 13 Feb, 2026 11:17 AM

a herd of wild animals has spread panic in the area

स्थानीय किसानों ने बताया कि इस मौसम में गेहूं, सब्जियों और बगीचों की फसल तैयार हो रही है, जिसे जंगली सूअर भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

बांदीपुरा ( मीर आफताब )  :  जिले के आरामपोरा इलाके में जंगली सूअरों का एक झुंड आबादी के नजदीक घूमता हुआ देखा गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। खासकर किसानों ने फसलों और बाग-बगीचों को संभावित नुकसान को लेकर गहरी चिंता जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब जंगली जानवर आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचे हों, लेकिन इस बार उनकी संख्या अधिक होने से खतरे की आशंका बढ़ गई है।

स्थानीय किसानों ने बताया कि इस मौसम में गेहूं, सब्जियों और बगीचों की फसल तैयार हो रही है, जिसे जंगली सूअर भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने आशंका जताई कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

इलाके के लोगों ने वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहा कि विभाग को लोगों की सुरक्षा को पक्का करने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!