कुपवाड़ा: इलाके में तेंदुए की दस्तक से डरे-सहमे लोग, पुलिस-वन विभाग अलर्ट
Edited By Kamini, Updated: 10 Feb, 2026 10:43 AM

इलाके में तेंदुए की दस्तक देख लोगों में दहशत फैल गई।
कुपवाड़ा (मीर आफताब): इलाके में तेंदुए की दस्तक देख लोगों में दहशत फैल गई। मिला जानकारी के अनुसार, जचालदरा के चक्क मोहल्ला इलाके में एक तेंदुआ पिंजरे में फंस गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
घटना की जानकारी वन्यजीव विभाग को भी दे दी गई है। वन अधिकारी तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पिंजरे से निकालकर दूसरी जगह स्थानांतरित करने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here