Jammu Kashmir Breaking : आतंकियों की मदद करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Sunita sarangal, Updated: 23 Apr, 2026 11:12 AM

4 ogw arrested in srinagar

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों को हथियार सहित अन्य जरूरी सप्लाई करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकियों की मदद करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर में आतंकियों को हथियार सहित अन्य जरूरी सप्लाई करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी आतंकियों की मदद करते थे। उन्हें जरूरत के अनुसार सभी सामान मुहैया करवाते थे। इन आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।

पुलिस अधिकारियों ने इस संबंधी जानकारी देते बताया कि श्रीनगर के हजरतबल इलाके के रहने वाले जाहूर अहमद मीर, बशीर अहमद भट, गुलाम मोहम्मद भट और शाजिया मोहम्मद पर आतंकियों की मदद करने के आरोप लगे हैं। इस संबंध में चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक हथगोला, एके-47 की 15 गोलियां, चार मोबाइल फोन और कुछ नकदी भी बरामद की है। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यू.ए.पी.ए.) और शस्त्र कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले को लेकर आगे की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!