बडहाल में 3 घरों पर टूटा कहर, प्रशासन पर लगा लापरवाही का आरोप

Edited By Neetu Bala, Updated: 05 Sep, 2025 01:51 PM

3 houses in badhal were destroyed administration was accused of negligence

जमीन से 3 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। प्रभावित परिवार बुरी तरह प्रभावित हैं और उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

बडहाल ( दिनेश ठाकुर ) :  मौसम में चल रही खराबी के चलते जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन व जमीन धसने की खबरें लगातार आ रही हैं। जहां राजौरी के मुरादपुर क्षेत्र में भूस्खलन के बाद जम्मू-राजौरी-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग को एक तरफ से बंद करना पड़ा है, तो वहीं बडहाल में आज जमीन धंसने की भी खबर सामने आई है। बता दें कि यहां पर जमीन से 3 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। प्रभावित परिवार बुरी तरह प्रभावित हैं और उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

 वहीं दूसरी और स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह घटना लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण हुई है, क्योंकि जमीन की स्थिति के बारे में बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कोई निवारक या सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए गए। निवासी तत्काल राहत और पुनर्वास की मांग कर रहे हैं, साथ ही संबंधित विभाग की जवाबदेही भी तय करने की मांग कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!