डोडा की ऊंची पहाड़ियों में सक्रिय हैं 3-4 आतंकी, DIG पाटिल ने दी जानकारी

Edited By Sunita sarangal, Updated: 13 Jun, 2024 10:27 AM

3 4 terrorists are active in the high hills of doda dig patil gave information

उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में आतंकियों की मूवमेंट हो सकती है, वहां पर ये चौकियां और तलाशी अभियान छेड़ा हुआ है।

डोडा/जम्मू: डोडा जिले के भद्रवाह क्षेत्र में छत्रगला में हुए आतंकी हमले को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान छेड़ा हुआ है। इस हमले में 6 जवान घायल हो गए थे।

डोडा-किश्तवाड़-रामबन जिले के डी.आई.जी. श्रीधर पाटिल ने बताया कि इस क्षेत्र में 3-4 आतंकी पिछले कुछ समय में सक्रिय हैं जिन्हें मार गिराने के लिए जम्मू- कश्मीर पुलिस और सेना ने व्यापक अभियान छेड़ा हुआ है। डी.आई.जी. श्रीधर पाटिल ने कहा कि आतंकियों की मूवमेंट बारे सूचना मिलने पर ऊंची पहाड़ियों पर चौकियां तैयार कर जवान तैनात किए गए हैं।

यह भी पढ़ें :  जम्मू-कश्मीर में हो रही आतंकी घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल, पुंछ में सुरक्षा के कड़े प्रबंध

उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में आतंकियों की मूवमेंट हो सकती है, वहां पर ये चौकियां और तलाशी अभियान छेड़ा हुआ है। इसीलिए रात के समय छत्रगला में आतंकियों ने बचने के लिए नाका प्वांइट पर गोलीबारी की। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की जबकि कुछ जवान घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। ऊंचे पहाड़ी क्षेत्र में मैदानी इलाकों के मुकाबले तलाशी अभियान चलाना कठिन कार्य है। हालांकि तलाशी के लिए तकनीक का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। डी.आई.जी. ने कहा कि तलाशी अभियान में जवानों की सुरक्षा भी अहम है। जल्द ही इन आतंकियों को ढेर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमले में सेना के 5 और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान घायल हुआ है।

गौरतलब है कि छत्रगला में हमले के बाद भद्रवाह-पठानकोट मार्ग को बंद कर दिया गया। संभावना जताई जा रही है कि उधमपुर के बसंतगढ़ में जिस ग्रुप ने बी.डी.सी. सदस्य की हत्या की थी, वही ग्रुप इस क्षेत्र में दाखिल हुआ है या जो ग्रुप बनी के ढग्गर में दिखाई दिया था, वह है। इन्हें मार गिराने के बाद ही पता चल सकेगा कि यह वही ग्रुप था या कोई और ग्रुप घुसपैठ कर इस क्षेत्र में घुसा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!