शादी की खुशियों के बीच पसरा मातम, बच्चे सहित 2 ने तोड़ा दम, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Sunita sarangal, Updated: 03 Aug, 2024 10:57 AM

2 dead 11 hospitalised due to food poisoning at udhampur wedding

2 को जम्मू रैफर कर दिया गया जबकि लगभग एक दर्जन का उपचार चल रहा है।

उधमपुर: उधमपुर जिले की तहसील रामनगर के वरमीन, सतयालता गांव में एक शादी समारोह में भोजन खाने से कई लोग बीमार हो गए जिन्हें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज उधमपुर में लाया गया। यहां पर एक बच्चे सहित 2 की मृत्यु हो गई और 2 को जम्मू रैफर कर दिया गया जबकि लगभग एक दर्जन का उपचार जी.एम.सी. में चल रहा है।

यह भी पढ़ें :  जम्मू-कश्मीर में High Alert जारी, लोगों से की जा रही यह अपील

जानकारी के अनुसार सतयालता गांव में स्थित वरमीन क्षेत्र में किसी के घर में शादी समारोह था। वहां पर काफी संख्या में रिश्तेदार व अन्य लोग एकत्रित हुए थे। लोगों द्वारा वहां पर खाना खाने के चलते उन्हें फूड प्वाइजनिंग हो गई। सभी को नजदीकी प्राथमिक चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, यहां पर प्राथमिक उपचार के उपरांत करीब एक दर्जन लोगों को जी.एम.सी. उधमपुर में भेज दिया गया। वहां उपचार के दौरान एक बच्चे सहित 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 को उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जम्मू रैफर कर दिया गया। अन्य का जी.एम.सी. में उपचार जारी था।

यह भी पढ़ें :  जम्मू में हरियाणा रोडवेज की बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, उड़े परखच्चे

वहीं इस घटना में जान गंवाने वालों की पहचान मोहित (4) पुत्र पुरुषोत्तम निवासी बरमीन तथा शोभू पुत्री मोहन लाल निवासी घोरडी रामनगर के रूप में हुई है। जम्मू भेजे गए लोगों की पहचान मोहन लाल पुत्र काका राम निवासी सतयालता, अंजू निवासी उधमपुर के रूप में हुई है। वहीं जी.एम.सी. उधमपुर में उपचाराधीन लोगों की पहचान पवन कुमार पुत्र गणेश राज, देव राज पुत्र गणेश राज, पायल पुत्री प्रकाश, ममता पुत्री अशोक कुमार, बलवीर (सभी निवासी वरमीन), संजीव कुमार पुत्र ओम प्रकाश, ज्योति देवी पुत्री जय पाल, अमित पुत्र गुटली राम (सभी निवासी सतयालता) के रूप में की गई है।

यह भी पढ़ें :  माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, फिर शुरु हुई यह सेवा

वहीं शाम को भी कुछ और लोग जी.एम.सी. में इलाज हेतु पहुंचे। मेडिकल कालेज में कार्यरत डाक्टर शालिनी तथा डाक्टर दीपक बीमारों का उपचार कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसा लगता है कि विवाह में जो भोजन खाया है या पानी पिया है उससे फूड प्वाइजनिंग हुई है, फिलहाल उसकी जांच कर रहे हैं। इसकी जानकारी मिलते ही ए.डी.डी.सी. जोगिंद्र सिंह जसरोटिया खुद अधिकारियों के साथ जी.एम.सी. पहुंचे तथा उन्होंने उपचाराधीन लोगों का हालचाल जाना।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!