माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, फिर शुरु हुई यह सेवा

Edited By Sunita sarangal, Updated: 02 Aug, 2024 12:51 PM

battery car service restored for vaishno devi yatra

माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अब कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

कटड़ा(अमित) : माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अब कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। पिछले दिनों हिमकोटी मार्ग धंसने के चलते उक्त मार्ग पर चलने वाली बैटरी कार सेवा को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा एहतियातन बंद कर दिया गया था। इसके बाद उक्त मार्ग पर श्राइन बोर्ड प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर मुरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया।

यह भी पढ़ें :  साइकिल पर निकला अयोध्या का यह भक्त बना मिसाल, माता वैष्णो देवी सहित इन धामों का करेगा दर्शन

वहीं मुरम्मत कार्य मुकम्मल होने व विशेषज्ञों की सहमति के बाद वीरवार शाम उक्त मार्ग पर बैटरी कार सेवा को भी बहाल कर दिया गया। इस सेवा के शुरू होने से मां भगवती के दर्शनों को जाने वाले दिव्यांग वृद्ध श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। श्रद्धालु उक्त सेवा का लाभ लेते हुए वैष्णो देवी भवन की ओर बढ़ते नजर आए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!