​​​​​​​जम्मू में हरियाणा रोडवेज की बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, उड़े परखच्चे

Edited By Sunita sarangal, Updated: 03 Aug, 2024 10:13 AM

haryana roadways and truck accident in jammu

पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

बिशनाह(अजय): बिश्नाह के रत्नाल गांव के पास सुबह-सुबह एक सड़क हादसा घट गया। रिंग रोड पर एक ट्रक और बस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए तो वहीं 6 लोग गंभीर घायल हुए बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, फिर शुरु हुई यह सेवा

जानकारी के अनुसार रिंग रोड पर एक ट्रक और हरियाणा रोडवेज की बस की जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान बस में बैठे ड्राइवर सहित 6 लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा तुरंत घायलों को उपचार के लिए पहले बिशनाह अस्पताल में पहुंचाया गया और बाद में उन्हें जी.एम.सी. जम्मू रैफर कर दिया गया। हादसे में ट्रक पलट गया तो वहीं बस का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!