US से Deport 119 NRI आज रात पहुंचेंगे भारत, List में J&K का व्यक्ति शामिल

Edited By Neetu Bala, Updated: 15 Feb, 2025 02:07 PM

119 nris expelled from us will reach india tonight

जम्मू-कश्मीर का एक व्यक्ति शामिल है।

जम्मू डेस्क:  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी जिसके बाद उन्होंने अपने देश में गैर-कानूनी तौर पर रह रहे लोगों को उनके देश भेजने की नीति पर काम करना शुरू कर दिया है। अमेरिका द्वारा पहले महीने की शुरुआत में 104 अवैध प्रवासियों का एक बैच अमृतसर पहुंचा था, उसके बाद यहां से निर्वासित किया जाने वाला भारतीयों का यह दूसरा जत्था है, जो आज रात को भारत पहुंचेगा।

अवैध अप्रवासी भारतीयों का दूसरा जत्था आज रात 10 बजे अमेरिका से अमृतसर पहुंचेगा। US से अमृतसर आने वाले इस सैन्य विमान में 119 भारतीय सवार होंगे। इन्हें अमेरिका से जबरन वापस भेजा जाएगा। अमेरिका से निर्वासित किए जाने वाले 119 अवैध भारतीय प्रवासियों में सबसे ज्यादा पंजाब के 67 लोग शामिल हैं, उसके बाद हरियाणा के 33 लोग शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंः  Pak की हर साजिश पर सेना की नजर,  Search Operation में मिली बड़ी कामयाबी

इसके अलावा गुजरात के 8, उत्तर प्रदेश के 3, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान के 2-2 और हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर का एक-एक व्यक्ति शामिल है। विमान के शनिवार रात करीब 10 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरने की उम्मीद है।

दरअसल, यह पहली मर्तबा नहीं है, पहले भी अमेरिका अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करता रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

Punjab Kings

Play due to start at 9:45pm local time

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!