Edited By Neetu Bala, Updated: 21 Mar, 2026 03:44 PM

जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू में जम्मू और कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) का एक प्रतिनिधिमंडल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री रमन भल्ला के नेतृत्व में, मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा और अन्य नेताओं के साथ आज जम्मू कश्मीर केंद्र शासित...
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू में जम्मू और कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) का एक प्रतिनिधिमंडल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री रमन भल्ला के नेतृत्व में, मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा और अन्य नेताओं के साथ आज जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के माननीय उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिला।
रमन भल्ला ने प्रेदश के उप राज्यपाल से मांग की है कि S2 स्टेटस है राजौरी पुंछ के लोगों का उन्हें वहां से वंचित नहीं रखा क्योंकि वह कहीं भी रहते हैं जम्मू में तो उनका स्टेटस बहाल रहना चाहिए और मनोज सिन्हा ने एग्री किया कि यह केस वह आगे केंद्र सरकार को भेजेंगे।
- रमन भल्ला ने कहा कि जम्मू में पिछले साल जो फ्लड आया था उसके जो एरिया डैमेज हुए हाउसिंग डिपार्टमेंट को आज तक पैसा नहीं मिला है और जो फ्लड का पैसा है वह जल्द से जल्द रिलीज किया जाए और उन लोगों को राहत दी जाए जिनको फ्लड के दौरान नुकसान हुआ था।
-जम्मू कश्मीर में जो 50000 पोस्ट खाली पड़ी है उन्हें भी जल्द से जल्द फुल किया जाए और जिस तरह जम्मू में क्राइम रेट बढ़ रहा है उसके ऊपर भी रोकथाम लगाई जाए। उन्होंने कहा कि आजकल छोटी सी बात पर किसी का मर्डर हो रहा है, छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराध पर रोकथाम लगाई जाए।
-एलपीजी गैस कमर्शियल में नहीं मिल पा रही है कुछ लोगों के तो रेस्टोरेंट बंद होने शुरू हो चुके हैं उन्हें उन्हें सिलेंडर की कीमत बढ़ रही है।
मनोज सिन्हा ने इन सारी बातों को ध्यान से सुना और आश्वासन दिया कि जितनी भी बातें उनके सामने रखी गई हैं सब बातों पर गौर किया जाएगा

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here