Mata Vaishno Devi के भक्तों के लिए Good News, खत्म हुआ इंतजार

Edited By Sunita sarangal, Updated: 13 Jan, 2025 12:10 PM

old cave of mata vaishno devi was reopened on january 14

मां वैष्णो देवी के भक्तों का इंतजार खत्म होने वाला है।

जम्मू डेस्क : मां वैष्णो देवी के भक्तों का इंतजार खत्म होने वाला है। जानकारी के अनुसार कल 14 जनवरी यानि कि मकर संक्राति के दिन पवित्र व प्राचीन स्वर्ण जड़ित गुफा के कपाट खोल दिए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार 14 जनवरी को विधिवत पूजा अर्चना के बाद पुजारियों और पंडितों द्वारा इस स्वर्ण जड़ित पवित्र व प्राचीन गुफा के कपाट खोल दिए जाएंगे। मां वैष्णो देवी के भक्तों को कपाट के खुलने का पूरा साल इंतजार रहता है क्योंकि ये कपाट केवल जनवरी के महीने में ही खोले जाते हैं। पूरा महीना श्रद्धालु इस प्राचीन व पवित्र गुफा के दर्शन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः 'बस अब और नहीं', तस्करों पर जम्मू-कश्मीर पुलिस का सख्त एक्शन

मकर संक्रांति पर इस प्राचीन और पवित्र गुफा के कपाट खोलते समय पुजारियों और पंडितों के साथ श्राइन बोर्ड के सी.ई.ओ. अंशुल गर्ग तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। विधिवत पूजा अर्चना के बाद कपाट खुलते ही सबसे पहले सी.ई.ओ., पंडित व पुजारी सहित अधिकारी सबसे पहले गुफा में प्रवेश करेंगे। इसके बाद ही श्रद्धालुओं को गुफा में प्रवेश करने का मौका मिलेगा।

इसके अलावा श्रद्धालुओं की संख्या पर भी उनका प्रवेश निर्भर करता है। यदि संख्या अधिक हुई तो उन्हें प्राचीन गुफा में प्रवेश नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ेंः J&K : लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा चोर और फिर...

सदियों से चली आ रही परंपरा

पुरातन समय से ही मां वैष्णो देवी के इस प्राचीन व पवित्र स्वर्ण जड़ित गुफा के कपाट पूजा अर्चना करने के बाद ही खोलने की परंपरा रही है। दशकों पहले मां वैष्णो देवी की यात्रा बहुत ही कम हुआ करती थी। गर्मी के मौसम में श्रद्धालु मा वैष्णो देवी के दर्शन करने आते थे जबकि सर्दियों के समय में गुफा बंद कर दी जाती थी। यही परंपरा आज भी निभाई जा रही है। मकर संक्रांति पर ही हर साल विधिवत पूजा अर्चना के बाद पंडितों व पुजारियों द्वारा इस प्राचीन व पवित्र गुफा के कपाट खोले जाते हैं जिसके बाद श्रद्धालुओं को गुफा में प्रवेश करने की अनुमति मिलती है।

यह भी पढ़ेंः Srinagar में तैनात किए गए ‘शार्पशूटर’, पढ़ें पूरी खबर

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!