Edited By Neetu Bala, Updated: 16 Mar, 2026 12:25 PM

फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
सांबा (अजय सिंह): जिले के पेंठी स्थित BSF मुख्यालय में एक जवान द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद BSF कैंप में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार 125 बटालियन बीएसएफ की ‘डी’ कंपनी के हेड कांस्टेबल हरि बाबू की शव मोर्चा की स्लिंग से लटका हुआ मिला। यह मोर्चा BN मुख्यालय पेंठी में अधिकारियों के मेस के पास स्थित है।
बताया जा रहा है कि हरि बाबू को फंदे से लटका हुआ देखा, जिसके बाद तुरंत अधिकारियों को सूचना दी गई। मृतक हेड कांस्टेबल हरि बाबू 28 सितंबर 2025 को 125 बटालियन बीएसएफ में शामिल हुए थे। उनका पैतृक गांव बालिपुर, थाना नगला खानगर, तहसील शिकोहाबाद, जिला फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here