अब... रेल यात्रियों को मिलेगा फायदा, Train में मिलने वाले भोजन पर बने नए Rule

Edited By Neetu Bala, Updated: 14 Mar, 2025 07:26 PM

now  railway passengers will get benefit new rules made on food items

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में बताया कि ट्रेनों में यात्रियों को परोसे जाने वाले भोजन की कीमतें और व्यंजन सूची प्रदर्शित करना अनिवार्य है।

जम्मू डेस्क :  भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखती है, जिसमें उनके खाने का प्रबंध भी शामिल है। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) द्वारा चलाए जा रहे खानपान सेवाएं न केवल यात्रियों को लजीज भोजन उपलब्ध कराती हैं, बल्कि उन्हें गुणवत्ता और कीमतों के बारे में भी सजग रखती हैं। 

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में बताया कि ट्रेनों में यात्रियों को परोसे जाने वाले भोजन की कीमतें और व्यंजन सूची प्रदर्शित करना अनिवार्य है। इसके माध्यम से यात्रियों को पता चलता है कि वे किस प्रकार के भोजन का ऑर्डर कर सकते हैं और उसकी कीमत क्या होगी। इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि सभी खाद्य पदार्थों की सूची और कीमतों की जानकारी IRCTC की वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिससे यात्रियों को बेहतर जानकारी मिल सके।

ये भी पढ़ें :  Vande Bharat के यात्रियों के लिए 'खुशखबरी', अब... Train में शुरू हुई नई सुविधा

यात्रियों की सहूलियत के लिए भोजन की मेन्यू और कीमतें रसोईयों में भी प्रदर्शित की जाती हैं, और वेटरों के पास भी यह जानकारी होती है। अगर किसी यात्री को जानकारी चाहिए होती है, तो वे इसे मांग सकते हैं। 

इसके अतिरिक्त, यात्रियों को SMS के माध्यम से भी मेन्यू और शुल्क की जानकारी भेजी जाती है, जिससे वे अपने खाने के विकल्पों और उनके खर्च के बारे में जागरूक रह सकें। यह कदम यात्रियों के अनुभव को और भी बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Gujarat Titans

81/0

8.5

Gujarat Titans are 81 for 0 with 11.1 overs left

RR 9.53
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!