Jammu Kashmir : मौसम को लेकर जारी हुआ Alert, जनवरी महीने के अंत तक...

Edited By Sunita sarangal, Updated: 21 Jan, 2025 10:45 AM

jammu kashmir weather update

इस बीच कई मौसम केंद्रों पर रात का तापमान फिर से गिर गया, लेकिन रविवार रात के दौरान कश्मीर घाटी में विभिन्न स्थानों पर तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया।

जम्मू डेस्क: जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग ने सोमवार से अगले तीन दिन तक बारिश और हिमपात होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश में घने बादल छाए रहेंगे और क्षेत्र के कई इलाकों में हल्की बारिश या फिर हिमपात हो सकता है।

केन्द्रशासित प्रदेश में 22 जनवरी को जम्मू के मैदानी इलाकों में बारिश और कई क्षेत्रों में हिमपात होने का अनुमान है। इस अवधि के दौरान चिनाब घाटी और पीर पंजाल जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में भी हल्की बारिश और हिमपात होने के आसार हैं।

प्रदेश में 23 जनवरी को मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और कई क्षेत्रों में हिमपात के अनुमान हैं। इसके अलावा प्रदेश में आगामी 24 से 28 जनवरी तक मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं, लेकिन कई क्षेत्रों में 29 और 31 जनवरी को हल्की बारिश एवं हिमपात होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ेंः सरकारी नौकरी के चाहवान Be Alert! बिछाया जा रहा यह जाल

इस बीच कई मौसम केंद्रों पर रात का तापमान फिर से गिर गया, लेकिन रविवार रात के दौरान कश्मीर घाटी में विभिन्न स्थानों पर तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान, पिछली रात दर्ज किए गए शून्य से नीचे एक डिग्री सैल्सियस के मुकाबले शून्य से नीचे 3.2 डिग्री सैल्सियस तक गिर गया और इस अवधि के दौरान यह प्रदेश की राजधानी के औसत तापमान से 1.2 डिग्री सैल्सियस नीचे रहा। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में सोमवार को लगातार दूसरे दिन तापमान शून्य से नीचे 7.8 डिग्री सैल्सियस रहा और यह मौसम की इस अवधि के दौरान मीडोज घाटी के लिए सामान्य से 2.4 डिग्री सैल्सियस अधिक रहा। पहलगाम में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई और तापमान पिछली रात के शून्य से नीचे 3.0 डिग्री सैल्सियस के मुकाबले शून्य से नीचे 6.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया और इस अवधि के दौरान यह तापमान चारवाहों की घाटी के लिए सामान्य तापमान से 0.1 डिग्री सैल्सियस नीचे रहा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!